मसीहा's image

 

दर-ब-दर भटका किए
हम किससे कहते ‘थक गए’
चिलचिलाती धूप में
वो बन के साया आ गया . . . 
 
बूँद को तरसा किए
बस रेत ही का ढेर थे
ख़ुश्क से इस दौर में
वो बन के सागर आ गया . . . 
 
रात गहरी थी भयानक
सूझता कुछ भी न था
सहमे सिमटे चल रहे
वो बन के जुगनू आ गया . . . 
 
कड़क रही थी बिजलियाँ
सरपट हवा पुरज़ोर थी
सूझता कुछ भी न था
वो रहनुमा बन आ गया

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts