
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
राह काटों भरी है
मेरे हमसफ़र,
है डगर थोड़ी मुश्किल
ये माना मगर,
जो तेरा साथ है
वो बड़ी बात है . . .
हाथ में यूँ मेरे
जो तेरा हाथ है,
रोशनी हर जगह
थोड़ी सी रात है,
वो भी कट जाएगी
धुँध छँट जाएगी . . .
तू मेरा हौसला
मैं तेरी ढाल हूँ,
आएगी जो बला
वो भी टल जाएगी,
प्रीत अपनी रहे
मिलके सुख दुःख सहें . . .
बस यही कामना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments