
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
खुल जाएगा
हत्या का रहस्य
सोकर उठने से पहले
निर्मल शीतल जल से
मिटा देंगी कविताएँ स्वयं
पराजय के सारे अवशेष
अपमानित चेहरों पर
चमकेगी
स्वाभिमान की धूप
सोकर उठने से पहले
शांत हो जाएगा
कोलाहल
सोकर उठने के बाद
मेरे साथ होगी-
पिघली हुई बर्फ़
निकली हुई धूप
निरभ्र आकाश में
पक्षियों की उन्मुक्त उड़ान—
सोकर उठने के बाद
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments