
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes
युवाओं का राष्ट्र के प्रति प्रेम
तब थोथा नज़र आने लगता है:
जब वे किसी गली के नुक्कड़
पर सिगरेट के धुएँ का छल्ला बना
उड़ाते हैं।
जब वे किसी गली के चौराहे पर
खड़े होकर किसी गुज़रती हुई लड़की
पर गंदी फब्तियाँ कस कर ठहाके लगाते हैं।
जब किसी राष्ट्रीय सम्पत्ति पर अपनी
बपौती समझ कर तोड़ फोड़
मचाते हैं।
जब वे सत्ता के मद में चूर होकर
भोली जनता को लूट कर उनका
मख़ौल बनाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments