
0 Bookmarks 80 Reads0 Likes
ये जो पहली बारिश है
आग़ाज़ है श्रावण मास का।
ये जो पहली बारिश है
प्रमाण है धरती और आकाश के शाश्वत प्रेम का।
ये जो पहली बारिश है
आनन्द है उस नाचते हुए मन मयूर का।
ये जो पहली बारिश है
मरूद्यान है प्यासे रेगिस्तान का।
ये जो पहली बारिश है
जीवन है हर जीवित प्राण का॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments