
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
तेरे दिल को अपना आशियाना बनाना है
प्रेम को ही अब जीवन राग बनाना है।
माना कि आज नफ़रत है तेरे दिल में मेरे लिए
कल इस नफ़रत को ही तेरे दिल से मिटाना है।
उम्र भर का ठिकाना तुझ में ढूँढ़ना है
तेरे दिल को एक दिन तुझसे ही लूटना है
अपने उजड़े रेगिस्तान के लिए
मरूद्यान तुझे बनाना है॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments