सूरज की लालिमा's image
NaN min

सूरज की लालिमा

प्रवीण कुमार शर्माप्रवीण कुमार शर्मा
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

सूरज की लालिमा
कभी कम नहीं होगी। 
अवरोध रूपी चश्मे लग जाने से भी
इसकी रोशनी कभी कम नहीं होगी। 
बादल कितने भी गहरा जाएँ
ग्रहण कितने भी लग जाएँ। 
सूरज की आभा आसमान
में कभी कम न होगी। 
सूरज से सीख ले ये इंसान
अवरोध चाहे आएँ राह में हज़ार। 
क्या बादल क्या ग्रहण
कर्म पथ पर बढ़े चल अडिग।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts