
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
दुनिया में होते हैं कई चेहरे
कुछ धुँधले तो कुछ उजले
किसी ने धारण किया है भोलापन
तो किसी ने छोड़ा है सादापन
मुखौटा पहन कर हम इन्हें छुपाते हैं
पर मुखौटों में भी होते हैं आँखों के झरोखे
ये हम भूल जाते हैं
दिल की सच्चाई के झोंके
इन झरोखों से झाँक ही जाया करते हैं
लाख छुपालो सच्चाई;
चेहरे तो बयां कर ही जाया करते हैं |
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments