आदमखोर's image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

नहीं कोलाहल नहीं शोर-गुल,
रहा टहल गली में शार्दूल।
हों गोरू, शुनक या नर, नभचर,
नहीं देख इसे कोई व्याकुल!
 
घुटक तिरस्कार, मूँद नख-प्रखर,
पड़े अचरज में वनराज बड़े।
यहाँ मन हैं निडर, तन स्थावर,
कल होते थे जो भाग खड़े।
 
यह काया प्रचंड, भर नभ-गर्जन,
करती अनेक बस्तियाँ निर्जन।
ले रक्त प्रताप-कुंड के आनंद,
करे पुनर्मंडित वन-सिंघासन।
 
भय काया की, शह माया की,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts