
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
ऊँघती वीरान सड़कों पर
सड़ती
लावारिस लाशों की बस्ती में
कहीं खो गए क्या तुम ?
संभव है
मौत को मात देती
बची खुची ज़िन्दगी में
शामिल थे तुम भी
फिर क्या हुआ होगा -
भूख प्यास से लड़ न पाए?
या बर्फीली ठंड सह न पाए?
हौसला टूट गया था
या तुम्हारी लाठी
लेकिन तुम हार कैसे सकते हो -
तुम्हारी बूढ़ी हड्डियों से ही
मुझे हर पल जीने की ऊर्जा मिलती थी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments