
0 Bookmarks 86 Reads0 Likes
जिस मिट्टी में जन्म लिया
उस मिट्टी में मिल जायेंगे
ले कर प्रभु का नाम
धरती पुत्र कहलायेंगे
कर्म रथ पर हो सवार
गीत उमंग का गायेंगे
पापा, छल, सदोष का
नाश सर्वत्र कर जायेंगे
ये देश है जवानों का
हम रक्षक बन जायेंगे
प्रेम स्नेह फैलाकर
गीत उमंग का गायेंगे
जिस मिट्टी में जन्म लिया
उस मिट्टी में मिल जायेंगे॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments