
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
सूर्य की पहली किरण
के स्पर्श से
पुलकित हो उठती है कविता
चल देती है
लेबर चौराहे की ओर
जहाँ कि मज़दूरों की
बोली लगती है।
होता है श्रम का कारोबार
गाँव-देहात से कुछ पैदल
कुछ साइकिलों से
काम की तलाश में आये
मज़दूरों की भीड़ में
वह गुम हो जाती है
झोलों में बसुली,साहुल हथौड़ा
और अधपकी कच्ची रोटियाँ
तरह-तरह के श्रम सहयोगी औज़ार
देख
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments