कुंभ के बाद's image
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

कुंभ के बाद
क्या रहेगा यहाँ
नावों और चप्पुओं के शोक संवाद के अलावा
गंगा जल में तैरता अतीत और
ढेर सारी स्मृतियाँ
रेत के फैलावों में
सिर्फ़ भूली बिसरी यादों
पूजा पाठ धूप दीप नैवेद्य
होम अगियार की भूरी राख में
कुंभ की याद बची रह जायेंगी
उजड़ जायेंगे
आलीशान तम्बुओं के महल
देवदूत नहीं होंगे
नहीं होंगे उनके आशीर्वाद
न अख़बारों में प्रकाशित तस्वीरें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts