
0 Bookmarks 30 Reads0 Likes
कुश घास तम्बू कनात
रामनामी मुण्डन तर्पण
स्नान ध्यान अनुष्ठान गोदान
झण्डे निशान मान मनौती
और मनोरथ से भरा है कुंभ।
गंगा यमुना के
पावन संगम में छलक आया है अमृत
जिसे पाने के लिए
बढ़े चले आ रहे हैं
साधु संत,योगी, संन्यासी,ज्ञानी, वैरागी
ध्यानी, स्नानार्थी,मोक्षार्थी
अर्द्धय अस्तवन जारी है
भीग गया है कुंभ मेले का वातावरण
मंत्रोचार पूजा पाठ यज्ञ होम अगियार
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments