उदासियाँ's image
0 Bookmarks 73 Reads0 Likes

विरक्तियों से भरा दिन 
बोझिल खिजलाया सा मन 
और चीज़ों से रंग उड़ा सा है
ये पीले फूल, 
उड़ते परिंदे, 
उजला रोशनदान, 
सरसराती हवा, 
ठहरा हुआ सा पहर 
सब फीका-फीका और रंगहीन। 
 
एक अजीब सी निराशा लौटकर आती है
हर जगह से, 
एक गम्भीर सी उदासी छाती है 
हर वजह पे 
और बरस रही है 
दूर-दूर तक
उदासियाँ, उदासियाँ, उदासियाँ . . .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts