
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
ज़रा-ज़रा सी बात पर
हिंसक पशुओं सा
बर्बर आचरण करता,
कितना करुणाहीन और आक्रामक
हो गया है इंसान।
न धैर्य, न दया, न सयंम
देख रहा हूँ
कितना संवेदनाशून्य
हो गया है धीरे-धीरे इंसान।
जाने किस ओर से आती हुईं गोली
सीने को छलनी कर जाय?
घात में बैठा कोई खंजर
कब आकर धँस जाये जिगर में
पता नहीं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments