
0 Bookmarks 22 Reads0 Likes
वो चुनता है अक़्सर
निर्जनता,
ऊँचे पेड़, एकांत बीहड़ या निर्गम पहाड़ की चोटियाँ,
सेंकड़ों फीट ऊँचाई से ख़ामोश
वो करता है अवलोकन
स्थितियों का।
सहसा एक गंभीरता
उसके निगाहों में आ उतरती है
एक गति उसके रगों में,
आसमान उसके नीचे होता है
और शिकार उसके पंजों पर,
डैनों को फैला कर अपने
जब वो उड़ता है
नीले बादलों के बीच अकेला और शानदार।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments