
0 Bookmarks 77 Reads0 Likes
यशोधरा-
यह कैसी बेचैनी है प्रियवर?
जो अकस्मात्
आज इस मुखमंडल पर
यूँ उतर आयी है,
सदैव मुस्कान बिखेरते ये अधर
आज एकाएक
गंभीर और शब्द-विहीन,
मेरा मन भयभीत हुआ जा रहा है
कहो कारण क्या प्रियवर है?
सिद्धार्थ-
तुम कहती हो ज़रा सा हँसते क्यों नहीं?
ये विश्व नाना प्रकार के दुःखों से
भरा पड़ा है यशोधरा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments