ढूँढता हूँ ज़िन्दगी में आशियाना's image
NaN min

ढूँढता हूँ ज़िन्दगी में आशियाना

पवन शाक्यपवन शाक्य
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

ढूँढता हूँ ज़िन्दगी में आशियाना,
ग़म का मारा ज़िन्दगी में चाहता हूँ मुस्कराना,
चाहता हूँ एक पल को पुष्प का स्पर्श कर लूँ,
कंटकों की चुभन को मैं चाहता हूँ भूल जाना।

 

चाहता उड़ कर चलूँ उस आसमाँ में,
प्यार का हो आशियाना जिस जहाँ में,
फैल जायेगी खुशी सारी फिजां में,
गर मुझे कोई सिखा दे मुस्कराना।

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts