
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
प्रकृति के पौरुष से उपजे
जन्म-मरण के प्रसव पीड़ा पर
गाती गीत,
पत्थर पर उगी दूर्वा सी
मुझे लगी कविता . . .
स्पन्दित धड़कनें सुनाती,
मृत्यु पर जीवन की प्रीत
मुझे लगी कविता। . . .
समन्दर की लहरों में घहराती,
बादलों में मंडराती,
चपला सी जगी कविता! . . .
हिमगिरि के उन्नत शिखरों से बल खाती,
जंगल-जंगल, गह्वर,
ग्राम–नगर मदमाती,
इतराती—इठलाती सा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments