
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
अक़्सर ये बैठे रहते हैं,
मेरे दरवाज़े के दोनों तरफ़।
कुशल, कभी अकुशल द्वारपाल की तरह,
जैसे जीवंत मैंने सजाया हो
स्वागत में मख़मली खिलौनों की तरह
एक काला दूजा सफ़ेद चितकबरा
हृष्ट-पुष्ट झबरा
दो मार्जार शावक!
जो दरवाज़ा खोलने के साथ
करते अभिनंदन
लाओ ना, कुछ जल्दी लाओ
सुबह-सुबह, दोपहर या साँझ ढले
देख मुझे
शुरू हो जाता
अलमस्त इनका नर्तन
निर्भीक होकर इर्द-ग
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments