
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
बातों को बातों से,
बातों को बातों के लिए
रहने दो।
बातें! जो बड़ी सहज सामान्य;
इनका जो भी तथ्य-प्रमाण;
क्या आधार . . .?
जानते हो तुम भी,
मैं भी!
तो बस इन सीमाओं में ही
कहो, कहने दो . . .।
मिश्री की डली
तुम भी नहीं;
मैं भी नहीं।
बातें! जो बुरी या भली?
तुमने जो कही;
मैंने वो सुनी।
पर, मैं जो कहूँ।
फिर इतना क्यों
शोर मचाते हो? <
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments