निर्वासित's image
NaN min

निर्वासित

पंचराज यादवपंचराज यादव
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

अलसाई भोर में 
कुँए की गड़ारी की गड़गड़ाहट
अलार्म हुआ करती थी
नए सवेरे की।

 

घर का जाँता 
छोटकी और बड़की बहुओं का 
संवाद माध्यम हुआ करता था।
बतियाने का ऐसा माध्यम
आज विलुप्त क्यों?
उजाला होते ही 
जाँते की आवाज़ पर गुफ़्तगू जारी।
ऐसा जाँता 
जो पूरे मुहल्ले को जगाता
खुशियन आटा पिसवाता
एकता और समरसता बाँटता

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts