
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
रात में बारह बजे हैं
सिर पर सफ़ेद पट्टी रखकर भी
क़लम उठाने का मन
क्या लिखवाएगी क़लम?
दर्द कम नहीं है परंतु
क्या लिखना दवा है?
जिससे मैं दर्द को नहीं महसूस करता।
अभी तक पढ़ा था
लिखना विद्रोह है।
कितने लोग जेल गए
कितनों की हत्याएँ हुईं
पत्रकार मार दिये जाते हैं
लेखक नज़रबंद हो जाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments