
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
सुबह से शाम तक
सूर्य की रक्ताभ किरणें
फैली – पसरी रहीं धरा पर
जीवन का सुख-दुख
हर क्षण हम आत्मसात करते रहे
केवल नहीं मिली हमें प्रेम कलिकाएँ . . .
वह प्रेम
जिसको पाने के लिए भ्रमर
दिन भर गुंजार करता है
चातक देखता रहता है
चंद्रमा के आने की राह . . .
वह प्रेम, जो नश्वर है सचमुच
जो बिंथा है/बिंधा है स्वार्थ की सांसारिक डोर से;
जिसका टूटना– बिखरना सुनिश्चित है . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments