तरक्क़ी's image

साहब ने स्कूल के मैदान में लगे पौधों की हालत देख कर पूछा, "मंत्रीजी! यहाँ पौधे चल जाएँगे? न चारदीवारी है ना कोई और इंतज़ाम। और आप ने वृक्षारोपण पर २ लाख रुपए लगा दिए।"

"जी सर! इन की सुरक्षा का पूरा इंतज़ाम किया गया है। इस के चारों और ४ बाय ४ की खाई खुदवा दी है ताकि इन पौधों को जानवर न खाने पाए।"

"अच्छा," साहब गुस्से में बोले, "यह खाई भी JCB से खुदवाई है जब कि मनरेगा के अनुसार यह कार्य आदमियों से करवाया जाना था?"

"जी साहब!'' कहते हुए सचिव ने एक गड्डी साहब के जेब में रख दी और साहब यह कहते हुए चुपचाप चलते बने, "काम बहुत अच्छा हो रहा है मंत्रीजी। शाबाश! ऐसे ही काम करते रहो। जल्दी तरक्की करोगे..!"

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts