सुनो! संवदिया . . .'s image
NaN min

सुनो! संवदिया . . .

निवेदिता तिवारीनिवेदिता तिवारी
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes

चुपके से चले जाओ तुम पीहर 
द्वार से पहले मिलेगा तुम्हें 
गोबर से पुता चबूतरा, 
 
संग चूने की ढिग 
देना उसको मेरा स्पर्श 
कहना . . . 
यहाँ भी है हर्ष चरमोत्कर्ष 
द्वार पर कर रहें होंगे इंतज़ार 
आम्रपत्र और बन्दनवार 
भीगी आँखों का भाव पूछ लेना
 
हो सके तो प्रवेश द्वार से लिपट तुम रो लेना 
सजा होगा दीवान-तख़त सूनी होगी बैठक
 
रसोईघर में माँ खाना बनाती होंगी 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts