हे पार्थ . . .'s image
0 Bookmarks 116 Reads0 Likes

हे पार्थ फिर उठो..
शस्त्र धरो और युद्ध करो
कर्मों से अपना जीवन शुद्ध करो
हो चुका है शंखनाद
करो अपने सखा कृष्ण को याद
हे पार्थ फिर उठो, शस्त्र धरो युद्ध करो . . .
 
सम्मुख है अंधकार की सेनाएँ
कैसी हलचल कौन बतलाए
जाने क्यों कृष्ण अब तक न आए
जिसके संग हो वासुदेव
साथ आए देव स्वयमेव
हो जाता है जब हृदय विमुख
क्यों नहीं केशव सम्मुख
हे पार्थ धैर्य धरो और युद्ध करो . . .

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts