वस्त्र's image
NaN min

वस्त्र

नीतू झानीतू झा
0 Bookmarks 24 Reads0 Likes

वस्त्र तो बस एक व्यवस्था है
शरीर के नंगेपन को ढकने की
वह ऐसी मानसिकता भी है
जो जिस्म की प्यास को उजागर
नहीं होने देती
 
वस्त्र उस विकास की कहानी कहते हैं
जिसमें उसकी पाशविकता छिपी होती है
क्या वस्त्र पहनने भर से
आदमी की वासना ख़त्म हो जाती है?
 
अगर वासना रहित हो आदमी
तो वस्त्र उतार देने पर भी
उसकी इज़्ज़त बनी रहती है
दिगम्बर जैन मुनी हमें यही तो
सिखाते हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts