
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
हमें उम्मीद है नदियों से
नदियों को उम्मीद है पत्थरों से
वही पत्थर जिससे हमें उम्मीद नहीं
उम्मीद बनाए रखो
ये उम्मीद ही है जो
ज़िंदा रखती ज़िंदगी को
उम्मीद का मर जाना
संसार का मिट जाना है
जब उम्मीद नदी से होती है
नदी माँ बन जाती है
जब उम्मीद पहाड़ से होती है
पहाड़ गोवर्धन बन जाता है
उम्मीद जब सागर से होती है तो
वो दरियाओं का आसरा बन जाता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments