प्रेम-बीज's image
NaN min

प्रेम-बीज

नीतू झानीतू झा
0 Bookmarks 21 Reads0 Likes

व्यर्थ ही जाएँगी तुम्हारी सारी बातें 
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष,
ऋग्‌, यजु:, साम, अथर्व .. सब
पड़े रहेंगे एक कोने में
 
सिद्धार्थ की तरह मैं दूँगी
प्रेम-कमल के बीज कुछ
डाल देना अपने हृदय-सरोवर में
तुम्हारा जीवन महक उठेगा
 
गुलाब  क्यों नहीं ?
नहीं, नहीं।
वे तो काँटों से घिरे होते हैं
कहीं चुभ न जायें तुम्हें 
 
प्रेम जीवन का अमृत है
उसे पिलाऊँगी तुम्हें

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts