
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
लगा दिया जाये मेरी ज़ुबान पर ताला
रख दिया जाये ऊँचा से ऊँचा पहाड़ मेरे सीने के ऊपर
चुनवा दिया जाये दीवार के अन्दर
उफ़्फ़ भी नहीं करूँगी
पर मेरी प्रार्थना के स्वर दब नहीं पायेंगे
उभरेंगे बार-बार!
चाहे सात तहें खुदवा के दफ़न
कर दिया जाए मुझे
जैसे हड़प्पा मोहनजोदड़ो की सभ्यता
समा गयी धरती के अंदर
और उसका कोई साक्ष्य भी न रहे
प्रेममयी इकतारा की गुंजाइश
ख़त्म कर दी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments