लताएँ प्रेम करती हैं's image
NaN min

लताएँ प्रेम करती हैं

नीतू झानीतू झा
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

लताएँ झूलना चाहती हैं बादलों पर 
ले आना चाहती हैं सूरज से सिंदूर
और फैला देती हैं वह सिंदूर 
सारी धरती पर
वे अगाध  प्रेम करती  हैं आकाश से
 
लताएँ पेड़ की टहनियों पर 
बेसुध हो झूमती हैं
टकराती हैं सावन की तेज़ हवा-पानी से
फिर धरती की धूल से महकतीं
वे प्रेम करती हैं आकाश से
 
लताओं को पता है
ये जीवन चार दिन का है
वे खोना नहीं चाहती 
मरने से पहले ही ज़िंदगी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts