
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes
ये रंगे सियार की वो मंशा है
जो श्मशान की सबसे ऊँची मचान पे बैठ
देखना चाहती है जलते हुए सबको
खा जाना चाहती है
एक-एक की बोटी-बोटी
यह सियार बहुत चालाक है
लालच की एक रोटी फेंक
सुला देना चाहता है संपूर्ण मानवता को
असंतुलन ही उसका हथियार है
वो नहीं चाहता कोई जागृत हो
अपने वाजिब अधिकारों को पाने के लिए।
वे आपस में ही काटते रहें, मारते रहें
अपने ही भाइयों को– साथियों को
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments