
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
यह कैसा क्रूर ज़माना है No posts
जब बूँद बूँद के लिए आदमी तरस रहा
वैसे तो विजय चाँद पर भी पा ली उसने
पर धरती यह जो उसकी जन्मदात्री है
जल रही और जल रहे पुत्र उसके प्यारे
यों तो बहुत तरक़्क़ी की है
ज्ञान और विज्ञान ने
साधन बहुत जुटाये हैं उनने
सुविधा के लिए मनुज की
सारे विलास की चीज़ें उसके लिए
सहज उपलब्ध कराई
फिर भी क्या कह सकते हो
वह सुखी और सब चिंताओं से मुक्त है?
No posts
No posts
No posts

Comments