
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
जीवन संघर्ष और संग्राम है No posts
हार-जीत चलती रहती है
जब तक जीत का सपना मौजूद है
हार उसके मनोबल को तोड़ नहीं सकती
उसकी लड़ाई पूरी ताक़त से जारी रहती है
फिर उसकी जीत को कोई रोक नहीं सकता
एक कवि ( कुंवरनारायण) ने
कितनी सही बात कही है—
"हारा वही / जो लड़ा नहीं।"
तुम्हारी लड़ने की ताक़त ही
तुम्हारे भविष्य की निर्णायक है
जो लड़ने से डरता है
वह मौत से पहले मर जाता है।
No posts
No posts
No posts

Comments