मनुज's image
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

पतवारों के साथ मनुज का साहस तो बढ़ जाता है,
पर संकट के समय मनुज का हृदय बहुत घबराता है,
आत्मशक्ति जागृत करने को ख़ुद सम्बल भरना होगा,
जीवन है एक कठिन यात्रा मनुज तुम्हें चलना होगा॥

जैसे चलते सूर्य - चन्द्रमा - पृथ्वी अपनी धुरी पर,
तुम भी खोजो अपनी धुरी कर्तव्यों के शुभ पथ पर,
लक्ष्य मनुज का क्या है? इसे समझने को जलना होगा,
जीवन है एक कठिन यात्रा मनुज तुम्हें चलना होगा॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts