उदास वक्त में मैंने's image
NaN min

उदास वक्त में मैंने

निर्मल सिद्धूनिर्मल सिद्धू
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes


मूल लेखक - सुरजीत पात्र 
मूल भाषा - पंजाबी

अनुवाद - निर्मल सिद्धू

उदास वक्त में मैंने अपनी डायरी न लिखी
सफेद कागज़ों पे मैंने मैली ज़िन्दगी न लिखी

लिखी किताब और आत्मकथा कहा उसको
पर उस किताब में भी अपनी जीवनी न लिखी

कोमल फूलों को जब भी कभी ख़त लिखा
तो अपने तपते हुये राहों की बात कभी न लिखी

चिराग़ लिखा बनाकर चिराग़ की मूरत
पर उस चिराग़ की किस्मत में रौशनी न लिखी

जो उड़ती जाए हवाओं में पक्षियों की तरह
बहुत मैंने लिखा पर ऐसी उड़ान ही न लिखी

बहुत जो लिखा गया, मैं भी वही लिखता रहा
वो बात जो थी आजतक अनलिखी न लिखी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts