मेरा देश's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

स्वर्ग से सुन्दर देश मेरा है
सबसे बेहतर इसकी धरा है
देख के इसको लगता है जैसे

दुनिया के माथे पे मोती जड़ा है
स्वर्ग से सुन्दर देश मेरा है

हर ऋतु का यहाँ मेवा मिलता
हर मौसम का रूप है खिलता
पर्वत इसके सीस पे सोहे
तो सागर इसके चरण है धुलता
नदियों से जीवन रस छलके है

तो खेतों में सोना यहाँ बिखरा है
स्वर्ग से सुन्दर देश मेरा है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts