
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
होना...
सिर्फ़ कहने मात्र से ही
नहीं होता
न ही होता है
होने का अहसास,
होने के लिए तो
प्रतिदिन, प्रतिपल
दिलाना पड़ता है
होने का आभास,
ज्यों दिलाते हैं
एक-दूजे को
मीन औ’ सागर
हवा औ’ ख़ुश्बू
धरती औ’ आकाश
तब जाकर कहीं
खिलते हैं अनेक पुष्प
जिनसे महकती है फिर
रोज़ नई इक आस!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments