
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
पाती तुम्हारे प्यार की
दिल में सँजोए रखी है;
ऋतुराज-सा चिरहरित
तुम्हारा निर्मल प्यार
तुम्हारे मीठे बोल
तुम्हारी आँखें
मधुर स्पर्श
ज्यों
दूब पर पड़ी ओस।
स्मृति के आईने में
देखता हूँ नित
तेरा प्रतिबिंब
सखी!
काश जीवन में होता सिर्फ़
बसंत
न होता पतझड़
बर्फ़-सा निर्मम!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments