
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
मधुर वाणी प्रियतम तेरी
मिश्री की डली सी,
सावन की पहली फुहार
गुलाब की कली सी।
प्रीत जगाए सावन की घटा।1।
फूल सा बदन तेरा
आँखें हिरणी बन गई
लबों की लाली तूने
सुर्ख़ गुल से चुराई
प्रीत जगाए सावन की घटा।2।
तस्वीर कैसे उतारूंँ तेरी
पल पल तू बदल रही
मुस्कान तेरी आँखों की
बिजली है गिरा रही
प्रीत जगाए सावन की घटा।3।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments