
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes
कवि मंच पर चिल्ला रहे थे
पार्टी का गुण गान कर रहे थे
पता नहीं कितने पैसे मिले थे
दिन को रात कह रहे थे
दर्शक भी ताली पीट रहे थे
आयोजक जो इशारा कर रहे थे।
बाँटी जा रही थी पकौड़ियाँ
साथ में चाय कॉफ़ी मुफ़्त
गुफ़्तुगू कर रहे थे लोग
चुनाव की हो रही तैयारियाँ
नजरंदाज किए जा रहे थे कुछ कवि
नहीं आता था उन्हें मक्खन लगाना
आजकल सब कुछ बिकता है
चौक पर कबीरा कह रहे थे
लेखनी अब कहाँ है आज़ाद
कवि जी सत्ता की ग़ुलामी कर रहे थे।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments