घोड़े की सवारी's image
NaN min

घोड़े की सवारी

निर्मल कुमार देनिर्मल कुमार दे
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

"कैसी हो बेटी?"

"ठीक  हूँ पापा, आप कैसे हैं?"

"मैं भी ठीक हूँ। क्या कर रही हो?"

"निनि की तेल मालिश कर रही हूँ। बड़ी चंचल है। टुकुर-टुकुर देखती है। लगता है, सब समझती है," नंदिता ने कहा।

"अभी तो चार महीने की ही है तुम्हारी बेटी। बड़ी होने दो बिल्कुल तुम्हारे जैसी  होगी। तुम्हें अपना बचपन याद है बेटा?"

"हाँ पापा, आप को घोड़े बनते देख ख़ूब ख़ुश होती थी। सवारी करने में ख़ूब मज़ा आता था," नंदिता हँसने लगी।

"बरसों हो गए बेटी तुम्हें देखे। दामाद जी से कहना पापा याद करते हैं," आँखों की नमी को पोंछते हुए बुज़ुर्ग पिता ने मोबाइल रख दिया।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts