
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
“रंडी, साली को जवान बेटे की भी चिंता नहीं,” सत्तर साल के बूढ़े की ज़ुबान कैंची समान चल रही थी।
“किसे ये गालियाँ दी जा रही हैं? अश्लीलता की भी हद है!” मौक़े पर पहुँचे एक राहगीर ने बग़ल में खड़े पड़ोसी से पूछा।
“अपने ही चचेरे भाई की विधवा बहू को गाली दे रहा है बूढ़ा?” पड़ोसी ने धीरे से कहा।
“क्यों?”
“बहू के इशारे पर चलता है उसका बेटा। ग़लत सम्बन्ध है दोनों में। बूढ़े का कहना है।”
“बेटे को कुछ नहीं कहता?”
“बेटा भी शादी शुदा है। बेटी है एक जो बचपन की देहरी पार कर चुकी है। लेकिन बेटे को कभी गाली नहीं देता है यह बूढ़ा और न कभी तिरस्कार ही किया है,” पड़ोसी ने फुसफुसाकर कहा।
“बिल्कुल धृतराष्ट्र है यह बूढ़ा,” राहगीर ने कहा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments