चौराहा's image
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

मैं चौराहा हूँ
चारों दिशाओं की ख़बर रखता हूँ;
मेरे सीने में है बंद शहर का इतिहास,
बंद है ग़रीब की आह, पापियों का पाप।
 
निर्दोष को पिटते देखा,
भिखारन को रोते देखा
पुलिस की मुट्ठी गरम करते देखा
देह का सौदा करते देखा, अलक्ष्य,वचुपचाप।
 
ईमान को बिकते देखा,
चावल में कंकड़ मिलाते देखा
झोपड़ी को महल में बदलते देखा
उचक्के को नेता बनते देखा
कई को जेल में सड़ते देखा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts