
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes
देश
मेरा देश,
बिल्कुल तरक़्क़ी कर रहा है;
बाबा की महफ़िल में
लाखों की भीड़ थी
आम तो आम
ख़ासों की भी संख्या अनगिनत थी
सभी अपने हाथों की लकीर
पढ़ रहे थे
बस आशीर्वाद चाहिए बाबा का
आसमान में अपना
क़िला ज़रूर नज़र आएगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments