आँखें's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

समिति के लोगों की चिंता बढ़ गई जब सुनने में आया कि मूर्तिकार अशौच के चलते दुर्गा प्रतिमा का स्पर्श नहीं करना चाहता है क्योंकि उसके परिवार में किसी बुज़ुर्ग की मृत्यु हो गई थी।

मूर्ति निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका था, सिर्फ़ दृष्टि दान करना बाक़ी था।

मूर्तिकार ने अपने भाँजे को बुलाया और उसे दृष्टि दान करने के लिए तैयार किया।

"मामा जी, समिति वाले . . . !"

"इसकी चिंता मत कर। समिति वालों को मैं मना लूँगा। तुमने तो कई बार मेरे साथ काम किया है। दृष्टिदान कर पाना आसान नहीं है। लेकिन भगवती का ध्यान कर हिम्मत से काम करना, सफल हो जाओगे," मूर्तिकार ने अपने भाँजे को समझाया।

समिति वालों की सहमति मिलने पर पर भाँजे को मूर्ति के दृष्टिदान हेतु भेजते हुए मूर्तिकार ने कहा, "बेटा, माँ की आँखें देखकर दुष्ट प्रकृति वाले दहल जाएँ और भक्त निरीह व्यक्तियों के मन में आस्था और भरोसा जगे।"

"जय माँ दुर्गा! मेरी लाज रखना," मामा से गुरुमंत्र लेकर भाँजा मूर्तियों का दृष्टि दान करने निकल पड़ा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts