
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
खचाखच भरे रेलगाड़ी के डिब्बे में
एक पैर पर अपना संतुलन बना
उसने कर लिया ख़ुद को स्थगित
अब उसके सिवा सभी को है
जल्द से जल्द घर वापसी की
आकुल आतुरता।
खचाखच भरे रेलगाड़ी के डिब्बे में
गमकता है पसीना नमक की तरह
द्रव अपने बहने के लिए
जबरन रास्ते ढूँढ लेता है
आदमी के पास नहीं होता
ऐसा कोई विकल्प।
खचाखच भरे रेलगाड़ी के डिब्बे में
सब पहचानते हैं एक द
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments