
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
हे परम पिता,
तुम चित्रकार, तुम चित्रकार
धरती के माथे सजा हिमालय
प्रकाश पुंज लिए सूर्य उदय
कल कल नदियों से किया शृंगार
हे परम पिता,
तुम चित्रकार, तुम चित्रकार
कहीं मरुस्थल कहीं हरियाली
पावन वसुंधरा हरी भरी
सजाया हिमगिरि उच्च विशाल
हे परम पिता,
तुम चित्रकार, तुम चित्रकार
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments